फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच? इस सवाल पर जानिए रिया चक्रवर्ती का जवाब

Fri, 28 Aug 2020 12:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब 75 दिन बाद रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के सामने अपनी चुप्पी तोड़ी दी है। एक इंटरव्यू में रिया ने उन सभी सवालों पर अपना पक्ष रखा जिसे लोग जानना चाहते हैं। सुशांत की निजी जिंदगी से लेकर उनके परिवारिक रिश्तों तक पर रिया ने खुलकर बात की। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि क्या सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई या फिर ये कुछ और है, इस सवाल पर रिया ने क्या जवाब दिया अगली स्लाइड आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
इस वक्त पूरा देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की या फिर उनकी हत्या कर दी गई? सवाल ये भी कि क्या सुशांत के सामने ऐसे परिस्थियां बना दी गईं कि उन्होंने इस दुनिया से चले जाना ही बेहतर समझा? बार-बार रिया से लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि कैसे जिंदगी को प्यार करने वाला अभिनेता अचानक इस दुनिया को छोड़कर चला गया?
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
एक निजी चैनल पर जब रिया चक्रवर्ती से सुशांत की मौत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो खुद ये बात जानना चाहती हैं कि अभिनेता की मौत कैसे हुई। रिया ने बताया कि वो 8 जून को सुशांत के घर से चली आई थीं। इसके बाद उनकी सुशांत से बात नहीं हुई। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
रिया ने बताया, '9 जून को सुशांत के मैसेज आया था लेकिन मैं बीमार थी और मेरा दिल टूटा था तो मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया, क्योंकि 8 जून के बाद से उनका कोई कॉल और मैसेज नहीं आया था। मुझे लगा कि उनको मेरी जरूरत नहीं है। सुशांत ने कभी नहीं कहा कि तुम वापस आ जाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr
रिया ने कहा कि 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ उनकी बहन मीतू सिंह थीं। मैं खुद जानना चाहती हूं कि इस एक हफ्ते में ऐसा क्या हुआ जो सुशांत को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। रिया ने कहा कि वो खुद सुशांत के लिए न्याय चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुशांत की मौत को लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने खुद गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की थी। रिया ने कहा कि अगर एक बार सुशांत उन्हें बुलाते तो वो सब कुछ छोड़कर उनके पास चली जातीं।

रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत के 17 करोड़ रुपये का हेरफेर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें