शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने लुक्स और खूबसूरत अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में सुहाना एक ऐसी जगह देखी गई जिसके बाद उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने की चर्चाओं को और हवा मिल गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : sa
दरअसल बीते दिनों सुहाना मुंबई के एक मशहूर ऑडिशन लोकेशन में स्पॉट की गई। जिसके बाद से इंडस्ट्री में इस स्टार किड की एंट्री की तारीखों के कयास लगाए जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है कि सुहाना वहां ऑडिशन देने गई थी या फिर अपनी करीबी दोस्त अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ घूम रही थी।
4 of 6
इस मौके पर सुहाना वाइट स्लीवलेस टॉप और आर्मी प्रिंट ट्राउजर में फ्लॉन्ट करते नजर आईं। सूत्रों की माने तो शाहरुख खुद अपनी देखरेख में सुहाना के ऑडिशंस और एक्टिंग के करियर में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जगहों पर सुहाना को काफी देखा जाने लगा है। पहले कैमरा के सामने ज्यादा कंफर्ट नहीं देखे जाने वाली अपने 'पापा की परी' अब मीडिया की चकाचौंध को एन्जॉय करती नजर आती है।
हाल ही में शाहरुख खान अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलीब्रेट करने के लिए पूरे परिवार के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे। इस दौरान सेंटर ऑफ अट्रैक्शन सुहाना खान और उनकी करीबी दोस्त अनन्या पांडे (चंकी पांडे की बेटी), शनाया कपूर (संजय कपूर की बेटी) ही सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहीं थीं।