निक्की तंबोली
- फोटो : insta
निक्की तंबोली के पोस्ट को लेकर वह चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इसमें मनन को अपना लवर बताया है और ऐसे में फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि क्या निक्की ने इस तरह से अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है। दोनों ने एक दूसरे को बाहों में लिया हुआ है और पोज दे रहे हैं। फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मुझे जान के लिए बुरा लग रहा है', तो दूसरे ने लिखा, 'तो अब प्रतीक सहजपाल किधर हैं।'