बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा 15 फरवरी को अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी करने जा रही हैं। दीया की यह दूसरी शादी है। इसमें सभी रस्में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से होंगी। शादी की खबर सुनते ही फैंस दीया और वैभव को बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
दीया मिर्जा के बचपन की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच हम आपको दीया के बचपन का एक किस्सा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में उन्होंने खुद एक टीवी शो में बताया था। यह कहानी तब की है जब दीया बेहद कम उम्र की थीं और किसी बात को लेकर अपने पापा से रूठ गई थीं।
विज्ञापन
3 of 6
Dia Mirza
- फोटो : file photo
दरअसल दीया के पापा ने किसी बात पर नाराज होकर उन्हें डांट दिया था। उस वक्त दीया महज पांच साल की थीं। पापा के चिल्लाने के कारण दीया इतनी नाराज हो गईं कि वो घर छोड़कर चली गई थीं। दीया दिनभर बाहर भटकती हुई एक रिश्तेदार के घर पहुंच गई थीं।
4 of 6
dia mirza
- फोटो : instagram
उनके रिश्तेदार को जब पूरी बात पता चली तो उन्होंने दीया के पापा को सूचना दी। इसके बाद अन्य लोगों की मदद से पापा उन्हें लेने के लिए पहुंचे और तब जाकर दीया घर लौटीं। उसी समय दीया के पापा ने तय किया था कि अब वो कभी इस तरह से नहीं चिल्लाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
बता दें कि दीया मिर्जा ने 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे।
मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में उनके लिए दरवाजे खुल गए। दीया की मुख्य फिल्मों में रहना है तेरे दिल में, तहजीब, कोई मेरे दिल में है, लगे रहो मुन्ना भाई और थप्पड़ शामिल हैं।