दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने शादी के 5 साल बाद साहिल सांगा से अलग होने का फैसला लिया। दीया ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। दीया के इस पोस्ट के बाद तहलका मच गया क्योंकि हाल ही में दोनों की रोमांटिक हॉलीडे पर गए थे। ऐसे में दीया और साहिल का यूं अलग होना उनके फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि यह ऐसे पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने इस तरह से अलग होने का फैसला लिया हो। जानिए उन स्टार्स के बारे में जो हाल ही में अलग हो गए या जिन्होंने कई साल साथ बिताने के बाद तलाक ले लिया।