फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजी गई दीया मिर्जा की एक्स मैनेजर, 200 किलो ड्रग्स के साथ हुई थी गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 10:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड ड्रग केस में गिरफ्तार हुईं दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई की एस्प्लेनेट कोर्ट ने राहिला के साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन करण सजनानी पर भी ये फैसला सुनाया है। इनके पास से एनसीबी को करीब 200 किलो ड्रग्स मिला था। 
विज्ञापन

2 of 5
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : फाइल
बीते दिनों एनसीबी ने राहिला फर्नीचरवाला और उसकी शाइस्ता फर्नीचरवाला को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया था दोनों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। इनके साथ ही ब्रिटिश कारोबारी करण सजदानी को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : फाइल
राहिला और नाम शाइस्ता पर आरोप है कि दोनों बहनें ड्रग्स कारोबार में करण सजदानी की मदद कर रही थीं। एनसीबी की टीम ने ये छापेमारी मुंबई के ब्रांदा इलाके में की थी। इतनी सारी ड्रग्स देखकर एनसीबी के अधिकारी भी हैरान रह गए थे।

4 of 5
ड्रग्स - फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी करण सजदानी एक नामी बिल्डर है। वह कई राज्यों में हाई क्लास लोगों को यह गांजा सप्लाई करता था। राहिला और शाइस्ता इसमें करण की मदद करती थीं। 31 दिसंबर की पार्टी के लिए इन लोगों ने कई जगहों पर ड्रग्स भारी मात्रा में सप्लाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाब मलिक - फोटो : ANI
गौरतलब है कि बीते दिनों एनसीबी ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। खान को एक दिन पूर्व ही दबोच लिया गया था। मुंबई की एक अदालत ने खान को 18 जनवरी तक के लिए एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया था।

सैफ अली खान के घर पुलिसबल तैनात, वेब सीरीज 'तांडव' में भगवान 'शिव' के अपमान का है आरोप

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें