फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut News: कंगना के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई पर इस अभिनेत्री ने उठाए सवाल, कहा- 'अब इस तरह क्यों?

Thu, 10 Sep 2020 12:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए बुलढोजर चला दिया था। बुधवार को बीएमसी द्वारा की गई 'तोड़फोड़' को अभिनेत्री ने बदलने की भावना से की गई कार्रवाई बताया। कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ करने पर राजनेताओं सहित कई फिल्मी सितारों ने भी आलोचना की है। अब इस मामले में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram:diamirzaofficial
दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ करने पर दीया मिर्जा ने बीएमसी की आलोचना है। साथ ही इसको बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। दीया मिर्जा ने 'क्वीन' अभिनेत्री के ऑफिस में की गई इस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram:diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कंगना का मुंबई की तुलना पीओके से करना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि जिस तरह बीएमसी ने अचानक उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की वह गलत है। वह पूरी तरह से सवालिया है। अब क्यों? इस तरह क्यों? जब यहां अनियमितताएं हो रही थीं तब आप क्या कर रहे थे?'।
 

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram:diamirzaofficial
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के लिए लिखा दीया मिर्जा का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। दोनों अभिनेत्रियों के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें बीते दिनों दीया मिर्जा ने उस समय भी कंगना रनौत का समर्थन किया था जब शिवसेना नेता संजय राउत ने उनके लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दीया मिर्जा ने संजय राउत की टिप्पणी की आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत, संजय राउत, दीया मिर्जा - फोटो : instagram: kanganaranaut/ sanjay___raut/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं संजय राउत की ओर इस्तेमाल किए गए शब्द की कड़ी निंदा करती हूं। सर, आपके पास कंगना के बारे में हर चीज बोलने का अधिकार है, लेकिन ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए।' बता दें कि संजय राउत ने कंगना के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी उस समय की थी जब अभिनेत्री ने मुंबई शहर की तुलना पीओके से की थी।



पढ़ें: रिया चक्रवर्ती पर अंकिता लोखंडे ने साधा निशाना, कहा- 'मुझे सौतन और विधवा बताया गया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें