दीया मिर्जा के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है । दीया अपने पति साहिल सांगा से तलाक लेने जा रही हैं । दीया और साहिल की शादी अक्टूबर 2014 में हुई थी । 5 साल में ही दीया और साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया । दीया और साहिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिख अपने फैंस को जानकारी दी ।
विज्ञापन
2 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
दीया ने पोस्ट में लिखा, '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
विज्ञापन
3 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
दीया और साहिल ने अचानक ये फैसला क्यों लिया, इसकी वजह सामने नहीं आई है । बता दें कि दो हफ्ते पहले यानी 16 जुलाई को साहिल का बर्थडे था । इस मौके पर दीया ने पति को विश करते हुए फोटो शेयर की थी । तस्वीर के साथ दीया ने लिखा, 'सबसे प्यारे इंसान को जन्मदिन की बधाई ।' इसके साथ दीया ने दिल वाला इमोजी भी लगाया ।
4 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
वहीं 5 महीने पहले ये कपल जपान घूमने गया था । साहिल ने जापान की बहुत सी तस्वीरें दीया के साथ शेयर की थीं । तस्वीरों से लग रहा है कि दोनों के बीच बहुत प्यार है । एक फोटो पर साहिल ने लिखा था, 'माई जपानीज वाइफ' । तस्वीरों में दीया और साहिल काफी खुश दिख रहे हैं । ऐसे में अचानक तलाक का फैसला हैरान करने वाला है ।
विज्ञापन
5 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
दीया मिर्जा और साहिल सांगा दोनों एक-दूसरे को 11 साल से जानते हैं। 18 अक्टूबर 2014 को दीया मिर्जा ने अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। दीया और साहिल अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं। दीया और साहिल की प्रोडक्शन कंपनी भी है। जिसका नाम बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट है।
इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म लव ब्रेकअप जिंदगी थी। फिल्मों के अलावा दीया सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। दीया नर्मदा बचाओ आंदोलन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। दीया ने दीवानापन, तुमको न भूल पाएंगे, दम, परिणीता, फिर हेरा फेरी, लगे रहो मुन्नाभाई और संजू जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 2011 में रिलीज हुई लव ब्रेकअप्स जिंदगी उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी। हिन्दी के अलावा उन्होंने बंगाली और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।