फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ग्लोबल स्टार बनना चाहती हैं ध्वनि भानुशाली, बोलीं- ‘सफलता को दिमाग पर हावी नहीं होने देती’

विज्ञापन
1 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला

अपने पहले ही गाने से यूट्यूब के रिकॉर्ड तोड़ देने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली रातों रात पॉप सेंसेशन बन गई थीं। 2018 में आई फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने 'इश्तेहार' से उन्होंने सिंगिग डेब्यू किया था। अभी हाल ही में उनका नया गाना 'राधा' रिलीज हुआ है। यह नया गाना भी हफ्ते भर में ही यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। उनके 'नयन' 'लेजा रे' और 'वास्ते' जैसे गीत भी यूट्यूब पर करोड़ों बार देखे गए हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में ध्वनि ने अपने करियर, ड्रीम और पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। 

विज्ञापन

2 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
आपका नया गाना 'राधा' बाकी गानों से काफी अलग है, इस बारे में आप कुछ बताना चाहेंगी?
हां, ये उससे काफी अलग है जो मैंने पहले किया है। मुझे हमेशा से अपने गाने के साथ कुछ नया करना था। इसलिए मैंने इसके बारे में लिखना शुरू किया। ऐसा करते हुए ये गाना बन गया। हम इससे काफी खुश हुए और आखिरकार हमने रिलीज कर दिया। इसमें सिर्फ राधा की कहानी है। इस गाने में कोई मोहन नहीं है, ये बस राधा के बारे में है वह बस गोपियों के साथ नाचती है गाती है। 
विज्ञापन

3 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
नई पीढ़ी की गायिकाओं में आपका नाम सबसे आगे चल रहा है, अपनी इस कामयाबी का श्रेय आप किसे देना चाहेंगी?
मैंने अपनी कामयाबी का श्रेय उन्हें देना चाहूंगी जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं। मेरी पूरी टीम है जो मेरे साथ काम करती है। विनय, राधिका जो मेरे गाने डायरेक्ट करते हैं। राधा गाने का निर्देशन करण ने किया है। इसके अलवा मेरे पापा जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं और मेरी मां जो मुझे इमोशनल सपोर्ट करती हैं। हर वह शख्स जो मेरे साथ है और मुझसे जुड़ा है, मैं उसे अपनी कामयाबी का श्रेय देना चाहूंगी।  

4 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
आपके गानों के जरिए पॉप कल्चर रीवाइव हो रहा है, इसके लिए आपको पॉप सेंसेशन कहा जाता है, कैसा महसूस होता है?
मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है। इसके साथ ही मुझे जिम्मेदारी का भी एहसास होता है। मुझे ऐसा लगता है कि हर गाने में कुछ ना कुछ अलग करना है। साथ ही हर नए गाने को पिछले से बेहतर करना है। इसके साथ ही जो लोग मुझे देखकर इंडस्ट्री में आना चाहते हैं, उनके लिए काम करना है कि वो अपना संगीत आगे लेकर जाएं। मुझे अपने लिए भी काम करना है। मैंने अभी करियर शुरू किया है। मुझे अभी बहुत काम करना है। मैं उन लोगों की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे ये टैग दिया है या जिन्हें लगता है कि मैं जो कर रही हूं अच्छा कर रही हूं।   
विज्ञापन

5 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
आपके दादा प्रधान भानुशाली की भी संगीत में बहुत रुचि रही है, आपको संगीत की प्रेरणा किससे मिली? 
मैं स्कूल के दिनों से गाना गाती हूं। इसके बाद मैंने अपना यूट्यूब शुरू किया और मैं चैनल पर गाती थी। और उसके बाद मैं इसमें इतना घुस गई कि मुझे लगा कि अब शुरू करने का समय आ गया है। फिर मैंने कोशिश की आगे और हो गया।  
विज्ञापन

6 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
अपने पहले गाने को गाने के दौरान क्या आप नर्वस महसूस कर रही थीं, कोई किस्सा जो आप हमसे साझा करना चाहें?
मुझे हमेशा नर्वसनेस होती है। मुझे ऐसा लगता है नर्वसनेस अच्छी बात है, क्योंकि जब आप नर्वस नहीं होते हैं तो आप अतिउत्साहित हो जाते हैं। तो मुझे हर काम में नर्वसनेस महसूस होती है। उसके बाद मैं थोड़ा आश्वस्त हो जाती हूं कि सब अच्छा जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
संगीत और डांस के अलावा क्या एक्टिंग में भी आपकी रुचि हैं?
मुझे ये पता नहीं, मुझे जिस दिन पता चलेगी मैं बता दूंगी। मैंने कभी एक्टिंग सीखी नहीं है। मैं अभी सिर्फ संगीत वीडियो वाली एक्टिंग ही कर सकती हूं। मुझे खुद को किसी अन्य किरदार में ढालना नहीं आता, ये बेहद मुश्किल काम है। अगर कोई ऐसी फिल्म होगी, जिसमें मेरे जैसे किरदार की जरूरत होगी तब मैं जरूर करना चाहूंगी। इसके बाद भी अगर मुझे मौका मिला तो मैं पहले ट्रेनिंग लूंगी। क्योंकि मैं कोई भी चीज बिना तैयारी के नहीं करना चाहती।  

8 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
कम उम्र में ही इतनी शोहरत, कितना गर्व महसूस होता है?
यह अच्छी बात है। इसके गर्व तो नहीं पर हां ऐसा लगता है कि हां लाइफ में मैं कुछ तो कर सकती हूं। मैं कुछ भी गंभीरता से नहीं लेती। मैं अपनी सफलता को दिमाग में हावी होने देना नहीं चाहती। अगर कुछ ना चले तो उस पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देती। क्योंकि अंत में मेरा यही उद्देश्य है कि मुझे काम करना है अच्छा काम काम करना है। इसलिए इस बारे में मैं सोचती नहीं हूं।  

9 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
इस मुकाम तक पहुंचना कितना मुश्किल था आपके लिए ? क्या कुछ ऐसी चीजें हैं जो आप अभी भी मिस करती हैं?
अभी बस शुरूआत हुई है, काफी आगे बढ़ना मेरा सपना है। मुझे ग्लोबल स्टार बनना है। इसके लिए मैं मेहनत कर रही हूं। भगवान की कृपा रही और फैंस का प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो ये सपना जल्द ही पूरा होगा। इसके लिए मैं मेहनत कर रही हूं।  
विज्ञापन

10 of 10
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
अपनी पसंद ना पसंद के बारे में कुछ अगर आप हमसे शेयर करना चाहें?
मैं अपने फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया पर रोज कुछ ना कुछ साझा करती हूं तो वो मुझे काफी अच्छे से जानते हैं। इसके अलावा भी मुझे कुछ साझा करना होगा तो मैं बात करूंगी। अभी के लिए मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि बचकर रहें, क्योंकि कोरोना लगातार बढ़ रहा है। जिम्मेदार बनें। होली घर पर ही मनाएं और 'राधा' सुनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें