अक्षय खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
रहमान डकैत के लिए 50-60 एक्टर्स ने दिया ऑडिशन
‘धुरंधर’ से सबसे ज्यादा चर्चा रहमान डकैत के किरदार की हुई। इसे अक्षय खन्ना ने इतना बखूबी निभाया कि लोगों ने उन्हें ऑस्कर देने तक की मांग कर डाली। अक्षय ने अपने किरदार से पूरी तरह इंसाफ किया और लोगों ने उन्हें इस किरदार में काफी पसंद भी किया।
लेकिन क्या आपको पता है कि रहमान डकैत के किरदार की कास्टिंग के लिए डेढ़ साल का समय लगा। खुद फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पीटीआई से बातचीत में बताया था कि रहमान डकैत की कास्टिंग के लगभग 50 से 60 एक्टर्स का ऑडिशन हुआ। इनमें ओटीटी के कलाकारों से लेकर साउथ के एक्टर्स तक शामिल थे। लेकिन अंत में ये रोल अक्षय खन्ना को ही मिला।
शुरू में अक्षय खन्ना ने किया ना-नुकुर
हालांकि, मेकर्स ने ये माना कि उनकी पहली पसंद अक्षय खन्ना ही थे। लेकिन जब पहली बार इस किरदार के लिए अक्षय को अप्रोच किया गया था तो वो पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने इसे लगभग नकार दिया था। लेकिन फिर 4 घंटे की लंबी स्क्रिप्ट नरेशन के बाद वह इसके लिए तैयार हुए। नरेशन के बाद अक्षय खन्ना ने मुकेश छाबड़ा से सिर्फ दो शब्द कहे -मुकेश, फैंटास्टिक।