फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' के आगे नहीं चल रहा 'द राजा साब' का जादू, जानें 'हैप्पी पटेल' और 'राहु-केतु' का भी कलेक्शन

Mon, 19 Jan 2026 07:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: आदित्य धर की 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 46 दिन हो चुके हैं। लेकिन 'धुरंधर' के बाद रिलीज हुई सभी फिल्में इसके मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। चाहे वो फिर प्रभास की 'द राजा साब' हो या फिर आमिर खान की 'हैप्पी पटेल'। जानें इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जादू दर्शकों के बीच अभी भी बरकरार है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' हालिया रिलीज सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है। प्रभास की ‘द राजा साब’, आमिर खान की 'हैप्पी पटेल' और पुलकित सम्राट की 'राहु-केतु' भी 'धुरंधर' के आगे टिक नहीं पा रही। जानिए, इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 6
धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर' का अब तक का कलेक्शन
  • पहले दिन (ओपनिंग डे) - 28 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 207.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता (कुल) - 253.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता (कुल) - 172 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता (कुल) - 106.5 करोड़ रुपये
  • पांचवां हफ्ता (कुल) - 51.25 करोड़ रुपये
  • छठा हफ्ता (कुल) - 26.35 करोड़ रुपये
  • 43वें दिन का कलेक्शन - 1.75 करोड़ रुपये
  • 44वें दिन का कलेक्शन - 3 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 6
धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर' का आज का कलेक्शन
आदित्य धर की 'धुरंधर' की रिलीज को आज सोमवार को पूरे 46 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का जलवा अभी भी बरकरार है। 45वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं आज सोमवार का कलेक्शन सामने नहीं आया है। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने अभी तक कुल 825.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

4 of 6
द राजा साब - फोटो : X
'द राजा साब' का कमाई
प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज को आज सोमवार को पूरे 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 9.15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। पहले हफ्ते इस फिल्म ने कुल 130.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 8वें दिन प्रभास की फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये और 9वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 'द राजा साब' ने 10वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अभी तक 11वें दिन का कलेक्शन सामने नहीं आया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 139.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
राहु केतु - फोटो : X
'राहु-केतु' की कमाई
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'राहु-केतु' 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 4.4 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैप्पी पटेल - फोटो : X
'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का कलेक्शन
आमिर खान और इमरान खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 4.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें