फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: वीकडे पर गिरावट के बावजूद 'धुरंधर' का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, जानें 25वें दिन फिल्म का कलेक्शन

Mon, 29 Dec 2025 09:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। हालांकि वीक डे वाले दिन कमाई में गिरावट जरूर देखी जा रही है। चलिए जानते हैं फिल्म का अब तक कुल कितना कलेक्शन हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 6
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जो तहलका मचाया है, उसकी गूंज अब चौथे हफ्ते तक सुनाई दे रही है। हालांकि, चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई में स्वाभाविक गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन इसे ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर की कतार में खड़ा कर चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की 25वें दिन की कमाई 
बॉक्स ऑफिस से जुड़े शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को करीब 7.11 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए लगभग 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ‘धुरंधर’ का कुल घरेलू कलेक्शन 697 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है और यह फिल्म जल्द ही 700 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बनाए कई रिकॉर्ड्स
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मेगा स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों को अपनी ओर खींचा। दिसंबर के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने लगातार तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक डबल डिजिट कलेक्शन कर इंडस्ट्री के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात यह रही कि फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें: धर्मेंद्र का पोस्टर देख ठहर गए सनी देओल, 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग पर पहुंचा देओल परिवार; देखें वीडियोज

 

4 of 6
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की ताकत है कहानी 
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति मानी जा रही है। साढ़े तीन घंटे से ज्यादा लंबी होने के बावजूद दर्शकों का धैर्य कहीं भी टूटता नजर नहीं आता। तेज रफ्तार स्क्रीनप्ले, हाई-ऑक्टेन एक्शन और देश-विदेश में फैली कहानी फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाती है। रणवीर सिंह का इंटेंस और एनर्जी से भरा अवतार दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है, जिसे उनके करियर के बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट 
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए हैं। सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है। वहीं फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक, फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस जमकर वायरल हो चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : इंस्टाग्राम
अगले साल रिलीज होगा पार्ट 2
‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच मेकर्स ने इसके पार्ट 2 की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। पोस्ट-क्रेडिट सीन में मिले संकेतों के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ साल 2026 में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें