Dhurandhar 2 New Actors In Cast: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में पुरानी कास्ट के साथ कई नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। इसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। जानिए लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार हैं शामिल और क्या है उनके किरदार…
विज्ञापन
1 of 8
दानिश इकबाल, रणवीर सिंह और यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस बार फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह पहले पार्ट से भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। दूसरे पार्ट में कहानी आगे बढ़ती है। यही कारण है कि इस बार फिल्म की कास्ट में कई नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। जानते हैं ‘धुरंधर 2’ में शामिल हुए नए कलाकारों के बारे में।
दानिश इकबाल
‘धुरंधर’ के बाद हर किसी को इंतजार था कि ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब कौन है? अब फिल्म की रिलीज के बाद इस बात से पर्दा हट चुका है। क्योंकि बड़े साहब के किरदार में दानिश इकबाल नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त काम किया है और अपने किरदार से इंसाफ किया है।
विज्ञापन
3 of 8
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम-@yamigautam
यामी गौतम
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम भी नजर आ सकती हैं। अब ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के बाद यामी गौतम का फिल्म कैमियो नजर आया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में यामी शाजिया बानो की भूमिका निभा रही हैं, जो एक नर्स है। हालांकि, इसके आगे बताना स्पॉइलर हो जाएगा। लेकिन इस स्पाई-थ्रिलर में यामी का कैमियो है।
4 of 8
उदयबीर संधू
- फोटो : इंस्टाग्राम-@udaybir_sandhu
उदयबीर संधू
यामी गौतम के अलावा ‘धुरंधर 2’ में अभिनेता उदयबीर संधू ने भी अहम भूमिका निभाई है। उदयबीर फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) के करीबी दोस्त गुरबाज सिंह का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें प्यार से पिंडा कहा जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
भाषा सुंबली
- फोटो : सोशल मीडिया
भाषा सुंबली
‘द कश्मीर फाइल्स’ से चर्चा में आईं अभिनेत्री भाषा सुंबली भी इस स्पाई-थ्रिलर में नजर आई हैं। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में एक वकील की भूमिका निभाई है। उनका किरदार बहुत लंबा तो नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण जरूर है।
विज्ञापन
6 of 8
मधुरजीत सरघी
- फोटो : सोशल मीडिया
मधुरजीत सरघी
मधुरजीत सरघी जसकिरत सिंह रांगी यानी रणवीर सिंह की मां प्रभनीत कौर रांगी के किरदार में नजर आती हैं। वो इससे पहले टेलीविजन शो और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सुविंदर पाल
- फोटो : सोशल मीडिया
सुविंदर पाल
सुविंदर पाल ने ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार निभाया है। कोहरा फिल्म के लिए मशहूर इस अभिनेता को ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अर्जुन रामपाल उर्फ मेजर इकबाल के पिता के रूप में देखा जा सकता है।
परवीर कौर
जसकीरत सिंह रांगी की बहन के किरदार में परवीर कौर नजर आई हैं। उन्होंने फिल्म में जसलीन कौर रांगी की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनकी भूमिका अहम है।
हितिका बाली
अभिनेत्री हितिका बाली ने ‘धुरंधर 2’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वो फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी की दूसरी बहन हरलीन कौर रांगी के रोल में नजर आई हैं।