धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
28वें दिन की कमाई
स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ के 28वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 28वें दिन अपने चौथे बुधवार को भी 4.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, संभव है कि देर रात ये आंकड़े और भी बढ़ जाएं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1099.72 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगी।