फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धूम-4' में बाइक चालने की ख्वाहिश सलमान की कभी नहीं हो पाएगी पूरी, अभिषेक बच्चन ने लगाई 'ब्रेक'

Tue, 03 Jul 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और अभिषेक बच्चन
यशराज बैनर की हिट फिल्म सीरीज 'धूम' हर बार लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहता है। अब तक इस फिल्म की तीन सीरीज आ चुके हैं और माना जा रहा है कि इसका चौथा हिस्सा यानी 'धूम-4' भी जल्द बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
dhoom heroes
'धूम' सीरीज जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन से होते हुए आमिर खान तक पहुंच चुकी हैं और इस बार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि 'धूम-4' में सलमान खान चोर के किरदार में नजर आ सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
सलमान खान के इसके सीक्वल से जुड़े पर बॉलीवुड लाइफ ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके मुताबिक 'धूम-4' में सलमान के जुड़ने की जो खबरें सामने आ रही हैं वह सरासर गलत है। रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट तक तैयार नहीं है ऐसे में कास्ट की बात तो बहुत दूर है। 

 

4 of 5
Film Thugs Of Hindustan
रिपोर्ट्स की माने तो पहले विजय कृष्ण आचार्य अपनी 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' खत्म करेंगे और उसके बाद 'धूम 4' पर काम शुरू करेंगे। रही बात सलमान खान की तो अभी किसी ने इसके बारे में सोचा नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman, abhishek and aishwarya
वहीं यह भी माना जा रहा है कि 'धूम-4' में सलमान को कास्ट करना अभिषेक की वजस से मुश्किल है। क्योंकि मेकर्स भी जानते हैं कि अभिषेक और सलमान के बीच में ऐश्वर्या राय की वजह से 36 का आंकड़ा है। धूम सीरीज में चोर तो बार-बार बदले हैं लेकिन पुलिस का अहम किरदार अभिषेक ही निभाते हुए आए हैं। ऐसे में अभिषेक को हटाकर सलमान को लाना मेकर्स के लिए आसान काम नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें