यह कहानी फिल्मी होकर भी फिल्मी नहीं है। क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर इस साल आने वाली फिल्म में उनकी जिंदगी का एक राज खुलने जा रहा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे धोनी मैदान पर स्टार बनने से पहले एक लड़की के प्यार में खोए थे मगर वह उनके जीवन में नहीं आ सकी।
Trending Videos
विज्ञापन
साक्षी से पहले धोनी की जिंदगी में आईं थी प्रियंका, सामने आएगी वो कहानी
2 of 8
निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म में यह कहानी बताई गई है। कहा जा रहा है कि इस राज को उजागर करने के लिए धोनी बड़ी मुश्किल से राजी हुए। फिल्म में यह लड़की धोनी के जीवन के टर्निंग पॉइंट की तरह दिखाई गई है।
विज्ञापन
साक्षी से पहले धोनी की जिंदगी में आईं थी प्रियंका, सामने आएगी वो कहानी
3 of 8
- फोटो : getty images
खबरों के अनुसार, जिन दिनों धोनी 20 साल से कुछ अधिक के थे उन्हें प्रियंका झा नाम की लड़की से प्यार हो गया था। उन्होंने तय कर लिया था कि वह प्रियंका को जीवन संगिनी बनाएंगे और उसके साथ ही बाकी जीवन बिताएंगे लेकिन किस्मत ने उनके साथ कुछ और ही बदा था।
साक्षी से पहले धोनी की जिंदगी में आईं थी प्रियंका, सामने आएगी वो कहानी
4 of 8
धोनी मैदान पर अपनी प्रतिभा से पूर्व क्रिकटरों और सिलेक्टरों का भी ध्यान आकर्षित कर रहे थे। ऐसे दौर में जबकि मैदान पर उनका सितारा चमकने वाला था, प्रियंका एक हादसे में चल बसी। घरवालों ने धोनी से यह बात छुपाए रखी।
विज्ञापन
साक्षी से पहले धोनी की जिंदगी में आईं थी प्रियंका, सामने आएगी वो कहानी
5 of 8
धोनी विदेशी क्रिकेट दौरों से लौटे तो उन्हें यह बात पता चली। इस खबर से वह टूट गए। तब कुछ लोगों को लगा कि धोनी इस सदमे से उबर नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
साक्षी से पहले धोनी की जिंदगी में आईं थी प्रियंका, सामने आएगी वो कहानी
6 of 8
मैदान में अपने जुझारूपन के लिए जाने जाने वाले धोनी ने निजी जिंदगी के इस सदमे से खुद को संभाला और मैदान में गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने वन डे और टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत की।
विज्ञापन
साक्षी से पहले धोनी की जिंदगी में आईं थी प्रियंका, सामने आएगी वो कहानी
7 of 8
फिल्म में दिखाया गया है कि धोनी अपना पहला प्यार कभी नहीं भूले और कुछ समय बाद उनके जीवन में साक्षी सिंह रावत आईं। जिनके साथ धोनी का विवाह चार जुलाई, 2010 को हुआ।