चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा अक्सर सोशल मीडिया में अपने क्यूट वीडियो की वजह से छाए रहते हैं। इस बार बीच जीवा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन इस बार उनके साथ पापा धोनी नहीं बल्कि हरभजन सिंह की बेटी हिनाया और सुरेश रैना की बेटी ज्रेसिया दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जीवा, हिनाया और ज्रेसिया
ताजा वीडियो में जीवा, हिनाआ और ज्रेसिया डांस करती हुई नजर आ रही हैं। तीनों स्टार डॉटर्स रिंगा रिंगा रोजेस... गाने पर हाथ पकड़कर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
जीवा, हिनाया और ज्रेसिया
हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इन तीनों का यह डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'रिंगा-रिंगा रोजेस और इन तीन परियों के साथ उनके खूबसूरत दिन की शुरुआत हुई है।'
4 of 5
जीवा
वीडियो में यह तीनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर नाचती हुई नजर आ रही हैं। इन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तीनों हमउम्र हैं और आने वाले दिनों में इनकी दोस्ती और गहरी होगी।
बात दें कि हाल ही में जीवा का एक वीडियो शाहरुख खान के साथ डांस करते हुए दिखाई दिया था। इसके अलावा वह धोनी एक वीडियो में जीवा के बाल को ठीक करते हुए दिखाई दिए थे।