Dhokha Round D Corner Trailer
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है। ट्रेलर की शुरुआत में टेररिस्ट हक गुल (अपारशक्ति खुराना), यथार्थ (आर. माधवन) को घर के अंदर आने की इजाजत देता है और कहता है, 'आ जाओ, अंदर आ जाओ, पैसा लाएं? हाथों में एक बैग थामे आर. माधवन अंदर एंट्री करते हैं और कहते हैं, 'पूरा पैसा लाए।' शुरुआती दृश्य देखकर समझ आ जाता है कि अपारशक्ति खुराना ने आर. माधवन की पत्नी सांची (खुशाली कुमार) का अपहरण किया हुआ है। माधवन. घर में एंट्री करते ही पूछते हैं, 'सांची तू ठीक है? लेकिन, सांची का जवाब न सिर्फ थथार्थ, बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर देता है। बजाय अपने पति को देख भावुक होने के वह हक गुल से कहती है, 'मार दो इसको शूट हिम।'