धर्मेंद्र कभी बॉलीवुड के सुपरस्टार हुआ करते थे । फिल्मों के हीरो में बॉडी बनाने का चलन धर्मेंद्र ने ही शुरू किया था । इसके बाद धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल फिल्मों में आए । बेटों के बॉलीवुड में आने के बाद धर्मेंद्र ने खुद को लाइम लाइट से दूर कर लिया । अब धर्मेंद्र सारा वक्त अपने फार्म हाउस पर गुजारते हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
dharmendra
धर्मेंद्र अपने गांव, अपनी जमीन से जुड़े हुए हैं । अक्सर उन्हें गांव में खेती बाड़ी करते देखा जाता है । हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है । इसमें धर्मेंद्र किसानों को गाइड करते दिख रहे हैं । वर्कर ताजा बैंगन और लाल टमाटर तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र अपने इस वीडियो में फैन्स को एक मैसेज दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
dharmendra
धर्मेंद्र कहते हैं, 'खेती करने का मजा साथ मिलकर काम करने में हैं । इससे काम करने और करवाने वाले दोनों को मजा आता है । मां कुदरत की गोद में, उसकी देन... ऐसी ही मेहरबानी बनी रहे और सबका प्यार बना रहे। मैं इसी में खुश रहता हूं।'
4 of 5
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं । कुछ ही घंटों में वीडियो को 50 हजार के ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फैन्स धर्मेंद्र को रियल हीरो बता रहे हैं । वहीं कुछ उन्हें असली जिंदगी जीना सिखाने के लिए थैंक्यू कह रहे हैं।
बात दें कि कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने अपने पोते करण देओल का भी एक वीडियो शेयर किया था । इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा था, 'जैसा पिता वैसा बेटा ।' करण इस वीडियो में टायर पर हथौड़ा मारते दिख रहे हैं । करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' जल्द रिलीज होने वाली है ।