फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के साथ पर्दे पर जल्द दिखेंगे 'हीमैन', फिलहाल अपने फार्महाउस पर उगा रहे फल और सब्जियां

Mon, 04 May 2020 02:03 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
dharmendra - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र भले ही लॉकडाउन के इस दौर में लोनावला में रहकर अपने फॉर्म हाउस पर समय बिता रहे हैं लेकिन बहुत ही जल्द वह फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने अभिनेत्री जरीना वहाब के साथ एक फिल्म 'फूलचंद की फूलकुमारी' में काम किया है जिसमें वह कहानियों के संकलन में से एक कहानी में नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra - फोटो : social media
जरीना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'उनके साथ काम करने से मेरे चेहरे पर हर समय हंसी बनी रहती थी। मैंने उनकी लगभग हर फिल्म देखी है। वह सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं। मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा महसूस हुआ।' 
विज्ञापन

3 of 5
dharmendra - फोटो : social media
लॉकडाउन में वह अपना समय अपने लोनावला के फार्महाउस में रहकर फल और सब्जियां उगाने में व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया, 'मैं यहां लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले आ गया था इसलिए मैं अभी तक यहीं पर हूं। मैं यहां रहकर कुछ अलग तरह के फल जैसे केले, आम, पपीते और कुछ सब्जियां उगा रहा हूं। मैं अपने आप को सुबह से लेकर शाम तक इन्हीं चीजों में व्यस्त रखता हूं और सुबह सबसे पहले मैं सूरज की धूप सेंकता हूं।'
 

4 of 5
Dharmendra - फोटो : social media
कुछ फिल्मों में दमदार मारधाड़ का किरदार निभाने के लिए धर्मेंद्र को हिंदी फिल्मों में हीमैन के नाम से जाना जाता है लेकिन वह बताते हैं कि उन्होंने सिर्फ एक्शन फिल्में ही नहीं बल्कि रोमांटिक फिल्में भी की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dharmendra - फोटो : social media
धर्मेंद्र ने कहा, 'मैंने फिल्मों में मारधाड़ करने के अलावा बहुत से रोमांटिक किरदार भी किए हैं। अपनी असली जिंदगी में भी मैं दिल से बहुत रोमांटिक हूं। इसके अलावा शायद ही मेरे अंदर कुछ अच्छे गुण रहे हों।' अपने फॉर्म हाउस पर रहकर धर्मेंद्र ने कई पटकथाएं भी पढ़ी हैं। जल्दी ही वह उसमें से किसी एक का चुनाव करके नई फिल्म का एलान भी करेंगे।

बाइस्कोप: आज ही के दिन रिलीज हुई 102 नॉट आउट में ऋषि कपूर ने पूरा किया अपने परिवार का ये ‘नाटक चक्र’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें