dharmendra
'शोले' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी करीब आ गए। दोनों ने 1980 में शादी कर ली। कहा जाता है कि धर्मेंद्र, प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे और हेमा मालिनी से भी। उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली, ताकि उन्हें प्रकाश कौर को तलाक ना देना पड़े। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं ईशा और आहना। ईशा देओल ने एक्टिंग में हाथ आजमाया और फिर शादी कर ली, वहीं आहना पेशे से क्लासिकल डांसर हैं।