बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स के लिए जो काम ‘सेक्रेड गेम्स’ ने किया, प्राइम वीडियो के लिए जो ब्रांडिंग ‘पाताल लोक’ लेकर आया, वही काम एमएक्स प्लेयर के लिए ‘आश्रम’ कर रहा है। इस सीरीज के दौरान बतौर अभिनेता जो आप में बदलाव आया, आप इसी के इंतजार में थे?
जब हम फिल्म कर रहे होते हैं तो हमें पता नहीं होता कि वह कितनी सफल रहेगी। ओटीटी की बात है अलग इसमें आप सीजन्स के बाद सीजन्स बनाते रहते हैं। ये जो बनाया है इन्होंने ये एक नई बात की है इन्होंने। एमएक्स प्लेयर ने एक सीजन को दो हिस्सों में कर दिया है। जब हमने शूटिंग खत्म की जब हमने पूरा सीजन शूट कर दिया था। हॉलीवुड में होता रहा है ऐसा कि एक सीजन को दो भाग में दिखाते हैं। हिंदुस्तान में पहली बार ऐसा हो रहा है तो ये उनका अपने कंटेंट पर भरोसा दिखाता है। इतने बैनर इस सीरीज के लगे शहरों में कि मैंने इतने तो अपनी फिल्मों के भी नहीं देखे होंगे। मेरे स्टाफ ने कभी आकर ये नहीं कहा कि हमने आपका प्रोमो देखा और हम सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, इस सीरीज के लिए वे भी बेकरार रहे।
और, सनी की प्रतिक्रिया क्या रही?
भैया बहुत खुश हैं। भैया मुझे अपने बेटे की तरह मानते हैं। जैसा पापा का रिएक्शन था वैसा ही भैया का रिएक्शन था। उनके कई दोस्तों ने मुझे फोन किया कि बॉबी तुमने कमाल का रोल किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ मेरे साथ इतने साल में। मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं जो मेरे साथ 25 साल तक रहे और जो मेरे नए फैंस बने हैं, उसके लिए मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं।