धर्मेंद्र के साथ शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने इजहार-ए-इश्क कियाा है, लेकिन शबाना आजमी के साथ नहीं बल्कि कैमरे के साथ। उन्होंने लिखा- इश्क है मुझे कैमरे से...और कैमरे को...शायद मुझसे। धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैंस की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। एक फैन ने धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी को तस्वीर के साथ टैग कर दिया। एक अन्य फैन ने लिखा, प्लीज 'शायद' शब्द का इस्तेमाल न करें, क्योंकि कैमरा दशकों से आपसे प्यार कर रहा है। आप एक महान शख्स हैं।