फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में धर्मेंद्र, बोले- 'ये फिल्मी दुनिया बेहद क्रूर है'

Tue, 16 Jun 2020 07:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र और सुशांत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के सदमे से लोग निकल नहीं पा रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया सिर्फ और सिर्फ सुशांत की ही चर्चा हो रही है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां सुशांत के जाने का गम मना रही हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी इस घटना से गहरा झटका लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां करते हुए सुशांत के बारे में लिखा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्यारे सुशांत, ना फिल्म देखी ना कभी तुमसे मिला... पर तुम्हारे अचानक चले जाने से बड़ा सदमा लगा। यह प्यारी खूबसूरत फिल्मी दुनिया बेहद क्रूर है। मैं तुम्हारा असहनीय कष्ट महसूस कर रहा हूं। मैं आपके परिवार और दोस्तों का दुख समझ सकता हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र से पहले अमिताभ बच्चन ने एक बड़ी पोस्ट लिखकर दुख जताया था। उन्होंने अपने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी मुलाकात और उनकी शख्सियत का जिक्र किया। अमिताभ ने लिखा, 'क्यों..क्यों...क्यों... क्यों' सुशांत सिंह राजपूत क्यों? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप प्रतिभाशाली अभिनेता थे। बेहतरीन दिमाग... बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए... क्यों ? उनका काम बहुत शानदार था, दिमाग उससे भी ज्यादा बेहतरीन था।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के लिए आगे लिखा, 'उन्होंने दार्शनिक कहानियों के जरिए कई बार खुद के बारे में बताया। कुछ लोग उनकी इस गहराई के बारे में जानकर बहुत बार अचंभित हो जाया करते थे या फिर उनकी इस ताकत का मतलब नहीं समझ पाते थे। कुछ के लिए यह आश्चर्यचकित होना होता था तो कुछ हल्की-फुल्की बात समझकर टाल दिया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता सुशांत - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। कई लोगों ने सुशांत की मौत पर सवाल भी उठाए हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब सदमे में भाभी ने तोड़ा दम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें