फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी ही नहीं बॉलीवुड की इन छह जोड़ियों ने भी की थी गुपचुप शादी, पता चलते ही हैरान हुए थे फैंस

Wed, 07 Oct 2020 07:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary, veersahuofficial
हरियाणा की मशहूर डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी मां बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने रविवार को बेटे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी ने इस साल जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी की थी। सपना चौधरी की मां बनने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि सपना की शादी तक के बारे में कोई खबर सामने नहीं आ पाई थी। वैसे केवल सपना चौधरी ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की और बाद में पता चलने के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
यह दोनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से गुपचुप शादी की थी। अभिनेता की वह दूसरी पत्नी हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साल 1980 में शादी की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीदेवी, बॉनी कपूर - फोटो : file photo
श्रीदेवी और बोनी कपूर
इनका नाम भी बॉलीवुड की स्टार जोड़ियों में शुमार था, हालांकि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री थीं। उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। इन दोनों ने साल 1996 में शादी की थी। 

4 of 7
दिव्या भारती - फोटो : file photo
दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला
दिव्या भारती जहां बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री थीं, वहीं साजिद नाडियाडवाला एक शानदार निर्माता हैं। इन दोनों ने साल 1992 में एक-दूसरे से शादी की थी। करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के अलावा इन दोनों की शादी की और किसी को भी खबर नहीं थी। हालांकि अब दिव्या भारती इस दुनिया में नहीं हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
जॉन अब्राहम, प्रिया रुचाल - फोटो : instagram
जॉन अब्राहम और प्रिया रुचाल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ अफेयर को लेकर लंबे समय तक चर्चा में थे। इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन एक समय आया जब जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अलग हो गए। इसके बाद जॉन के गुपचुप तरीके से बैंकर प्रिया रुचाल के साथ कर ली थी। इन दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
पूजा बत्रा, नवाब शाह - फोटो : instagram
पूजा बत्रा और नवाब शाह
यह दो भी बॉलीवुड के चर्चित कलाकार हैं। पूजा बत्रा 90 के दशक की अभिनेत्री हैं जबकि नवाब शाह अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इन दोनों ने पिछले साल दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। पांच महीने तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। पूजा बत्रा की यह दूसरी शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेहा धूपिया, अंगद बेदी - फोटो : file photo
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से साल 2018 में गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। अपनी शादी का खुलासा नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर किया था। शादी से पहले अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। 

पढ़ें: टेलीविजन पर असली किरदारों की कहानियों को लगा ग्रहण, बंद हो रहे ये दो दिलचस्प धारावाहिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें