फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने साझा किया फार्महाउस पर काम कर रहे लोगों का वीडियो, कहा- ‘कोई छोटा-बड़ा नहीं’

Fri, 26 Feb 2021 09:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपना ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं। वह अक्सर वहां से सोशल मीडिया पर वीडियोज साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनके फार्म पर कुछ काम करने वाले लोग नजर आ रहे हैं। सभी मजाकिया मूड में हैं और काम करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा- 'फार्म पर काम करते हुए हम इस तरह एंजॉय कर रहे हैं। दयालु बनिए और इंसानियत दिखाइए. बिला मजहब ओ मिलात हो जाओ। कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं। ये दुनिया बड़ी खूबसूरत हो जाएगी दोस्तों। सभी को ढेर सारा प्यार।'
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
धर्मेंद्र के फार्म पर काम करे लोग कोई मशीन फिट करते दिख रहे हैं जिनके साथ अभिनेता बातें कर रहे हैं। इसके साथ सभी हंस पड़ते हैं। आखिर में धर्मेंद्र सभी से कहते हैं कि 'तुम सभी को प्यार करता हूं।'
 

4 of 5
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
बीते मंगलवार को धर्मेंद्र ने एक ट्वीट किया जिसमें वो उदास नजर आए। उन्होंने फैन के द्वारा बनाए गए वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'सुमैला, इस बे-जा चाहत का हकदार मैं नहीं, मासूमियत है आप सबकी, हंसता हूं हंसाता हूं, मगर उदास रहता हूं। इस उम्र में कर के बे-दाखिल मुझे मेरी धरती से, दे दिया सदमा मुझे मेरे अपनों ने।‘
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
धर्मेंद्र हाल ही में बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में नजर आए जहां सलमान खान ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया और उनके गानों पर डांस भी किया। शो में धर्मेंद्र ने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को हमेशा साथ रहने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें