अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार के अधिकांश सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में उतरे और कामयाब हुए, लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब छोटे बेटे की लगातार असफल होती फिल्मों के चलते धर्मेंद्र डिप्रेशन में चले गए थे। खुद भी लगातार फिल्में बनाकर बेटों को स्टैंड करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा कुछ न हुआ। आखिरकार सलमान ने गुड न्यूज दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
बात हो रही है धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देयोल की। बॉबी देओल मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए। धर्मेंद के सितारे उस समय बुलंदियों की तरफ बढ़ रहे थे, जब नन्हें बॉबी उनके घर हुए। वो बचपन में धर्मेंद्र के बेहद चहेते थे। इसका एक नमूना तब देखना को मिला, जब 1977 में आई फिल्म 'धर्मवीर' में 10 साल के बॉबी को धर्मेंद्र के बेटे का रोल मिला। धर्मेंद्र ने बड़े बेटे सनी की जगह बॉबी को लिया। इस तरह उनका करियर शुरु हुआ।
विज्ञापन
3 of 8
इसके बाद बॉबी ने 'बरसात' से बतौर हीरो फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी। किसी भी बड़े सितारे का बेटा जब फिल्मों में आता है, तो सबकी निगाहें होती हैं। बॉबी की तरफ भी सबकी निगाहें थी। 1995 में आई 'बरसात' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ज मिला। बॉबी का करियर चल निकला। 1997 में 'गुप्त' और 1998 में 'सोल्जर' के हिट होने के बाद बॉबी ऐसे स्टार हो गए जिसके साथ हर निर्माता काम करना चाहता था। ये वो समय था जब उनके बड़े भाई सनी देओल बड़े स्टार हुआ करते थे।
4 of 8
सनी के एक्शन हीरो के तौर पर 90 के दशक में बड़े चर्चे थे। लेकिन शायद सनी भी नहीं जानते थे, कि उनका ही भाई उनको टक्कर देने आ रहा है। पापा धर्मेंद्र और भाई सनी अपने एक्शन के लिए पहचान जाते रहे तो फिर भला बॉबी ही कहां पीछे रहने वाले थे। 'बादल'(1999) और 'बिच्छू'(2000) ने बॉबी ने एक्शन का डंका बजवा दिया। सनी देओल का करियर अब ढलान की तरफ था, ऐसे में बॉबी ने दिखा दिया कि देओल परिवार का एक्शन पर अधिकार बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 8
बुरा वक्त भला किसको बताकर आता है? बॉबी देओल को सनी के वारिस की तरह फिल्मी पंडित देख रहे थे, लेकिन बॉबी का करियर सनी से पहले ढलने लगा। बॉबी को फिल्में तो मिलती रहीं, लेकिन कामयाबी उनसे बचकर निकलती रही। उनको फिल्में देने से निर्माता बचने लगे। जिस घर के सामने निर्देशकों और निर्माताओं की लाइन लगी रहती थी, लेकिन वक्त बदला तो दोनों भाइयों के पास फिल्मों के नाम पर कुछ नहीं रहा।
विज्ञापन
6 of 8
2011 में देओल परिवार ने अपने ही प्रोड्क्शन हाउस में फिल्म 'यमला पगला दीवाना' बनाई। सनी और बॉबी के साथ इसमें धर्मेंद्र भी नजर आए। सनी और बॉबी के करियर को फिल्म से कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद 2013 में एक बार होम प्रोडक्शन में ही देओल परिवार ने 'यमला पगला दीवाना 2' बनाई। फिल्म नहीं चली, बॉबी देओल का करियर बिल्कुल डूब गया। इसके बाद वही हुआ जिसका डर था। बॉबी ऐसे हिम्मत हार जाएंगे किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन
7 of 8
'यमला पगला दीवाना 2' के बाद बॉबी तो जैसे सन्यासी ही हो गए। वो सार्वजनिक स्थानों पर बहुत कम दिखने लगे। यहां तक कि उनके करियर के लेकर सनी देओल और धर्मेंद्र भी परेशान हैं। हाल ही में सनी ने उनको लेकर एक फिल्म बनाने की भी बात कही। हाल ही मे जब बॉबी बड़ी-बड़ी दाढ़ी में दिखे तो देखने वाले सन्न रह गए। उनके साथी सितारे तक ये देखकर चौंक गए कि बॉबी ने क्या हाल बना रखा है।
अचादक बॉबी देयोल की लाइफ में सलमान खान तारणहार बनकर आए और अपनी अपकमिंग फिल्म रेस-3 में एक मुख्य रोल ऑफर किया। आपको बता दें कि रेस-3 सैफ अली खान स्टारर रेस का तीसरा भाग है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनका साथ देंगी जुड़वा गर्ल जैकलिन फर्नांडीज़ और साथ में नजर आयेंगे बॉबी देओल। उम्मीद है कि बॉबी देओल इस फिल्म में अपने फैंस और खासकर पिता की उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे।