फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से एक दिन पहले अपने फार्महाउस पहुंचे थे धर्मेंद्र, फैंस के लिए बोली ये बात

Fri, 17 Apr 2020 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dharmendra - फोटो : social media
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे बचने का एक ही तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई। दुनिया के ज्यादातर देशों में इसके चलते लॉकडाउन की स्थिति है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने इसी पर एक वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra - फोटो : social media
धर्मेंद्र ने वीडियो में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में हो रहे इजाफे पर चिंता व्यक्त की है। वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं कि 'कोरोना ने तो पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। मैं तो लॉकडाउन से एक दिन पहले यहां आ गया था अपने फार्महाउस पर।'
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media
धर्मेंद्र कहते हैं कि 'रोज खबरें सुनता रहता हूं। दुख होता है। दुआ करता हूं कि ये बीमारी जल्द खत्म हो जाए। आप सब अपना ख्याल रखना। जैसी-जैसी हिदायत मिल रही है उसका पालन करना। सब ठीक हो जाएगा। मैं दुआ करता हूं कि ये कोरोना आपको छू भी ना पाए। आप सभी को बहुत प्यार।' वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मैं आप सभी के लिए प्रार्थना करता हूं।' 

4 of 5
Dharmendra - फोटो : social media
इससे पहले एक वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र ने कहा कि 'आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है दोस्तों। ये कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल है। हमने इंसानियत से मोहब्बत की होती तो ये घड़ी कभी नहीं आती। अभी भी सबक ले लो इससे। इंसानियत से प्यार करो, इंसानियत को जिंदा रखो। मैं काफी दुखी हूं अपने लिए, बच्चों के लिए, आपके लिए और दुनिया के लिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर अच्छी बात यह है अभी तक भारत तीसरे स्टेज में नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1007 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस: सिनटा के बाद फोटोग्राफर्स की ऋतिक रोशन ने की आर्थिक सहायता
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें