फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्महाउस पर बछड़े को चारा खिला रहे थे धर्मेंद्र, तभी हुआ कुछ ऐसा

Sun, 10 May 2020 05:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लॉकडाउन में अपने फार्म हाउस पर ही वक्त बिता रहे हैं। धर्मेंद्र वहां से अपने वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। फार्म पर धर्मेंद्र खेती करने से लेकर चूल्हे पर खाना तक बनाते हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र को जानवरों से बहुत प्यार है। अपने फार्म पर उन्होंने गायें पाल रखी हैं। नए वीडियो में धर्मेंद्र बछड़े को प्यार से चारा खिलाते नजर आते हैं। इस दौरान वो उससे बातें भी करते हैं। बछड़े के आवाज लगाने पर धर्मेंद्र भी उसी अंदाज में आवाज निकालते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
जब धर्मेंद्र चारा खिलाते हैं तभी बछड़ा धीरे-धीरे उनके गालों के पास आकर प्यार जताने लगता है। धर्मेंद्र ये देखकर अपना चेहरा हटा लेते हैं। वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा- 'बहुत ज्यादा खुश हूं इतने प्यारे लोगों के साथ।'

4 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र के फार्म पर काफी सब्जियां उगती हैं जिन्हें देखकर वो बहुत खुश हो जाते हैं। एक बार एक वीडियो में उनके सामने ब्रोकली, बैंगन, टमाटर, तोरई सहित दूसरी सब्जियां रखी थीं। धर्मेंद्र कहते हैं कि वो तराजू में तौलते हैं कि कितनी सब्जियां उगीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने बताया था कि लॉकडाउन से एक दिन पहले ही वो अपने फार्म हाउस पर आए थे। तब से वो यहीं पर ही हैं। वो टीवी देखकर और खेती करके खुद को व्यस्त रख रहे हैं।  

पिता को याद करते हुए इरफान के बेटे ने शेयर किया वीडियो, फैंस हुए भावुक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें