बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र भले ही अब बहुत कम फिल्मों में नजर आते हों, लेकिन वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अन्य चीजों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार फिर से वह बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। और ये खास वजह कोई नहीं उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
dharmendra
- फोटो : file photo
जी हां, इन दिनों यह बाप-बेटी काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र फिल्मों से समय निकालकर वह अपने गांव में मौजूद फार्म हाउस में ही ज्यादातर वक्त गुजारते हैं। फार्म हाउस में खेती करते हुए उनकी तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैैं। इस बीच 'यमला पहला दीवाना' एक्टर ने बेटी ईशा देओल को अपने खेती की सब्जियां भेजी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Esha Deol
- फोटो : instagram
पापा की ओर से भेजी गई सब्जियों की जानकारी ईशा देओल में सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ सब्जियों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ में भुट्टा,बैंगन और प्याज नजर आ रहा है। कैप्शन के जरिए ईशा ने बताया कि यह सब्जी उनके पिता के खेत की हैं और उन्होंने इसको भेजी है।
4 of 5
dharmendra
- फोटो : file photo
ईशा देओल ने लिखा- 'पापा ने अपने खेतों से ताजा सब्जियां भेजी हैं, खाने जा रही हूं। सीधे खेतों से आई हैं, यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।' ईशा और धर्मेंद्र के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि ईशा देओल इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और वह दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
बात करें धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की तो, बीते साल वह फिल्म 'यमला पगला दीवाना... फिर से' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का तीसरा सीक्वल है। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा उनके दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।