फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने डिलीट किया किसानों के समर्थन का ट्वीट, यूजर ने उठाया सवाल तो बोले- जी भर के गाली दे दीजिए

Fri, 04 Dec 2020 04:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : फाइल
किसान आंदोलन के समर्थन में अब बॉलीवुड एक्टर्स भी आवाज उठाने लगे हैं। गुरुवार को इसे लेकर तो काफी हंगामा भी हुआ। कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ इस मुद्दे पर एक दूसरे से भिड़ गए। पूरे दिन ट्विटर पर दोनों का झगड़ा होता रहा। इस बीच दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने किसानों को लेकर एक ट्वीट किया लेकिन कुछ ही देर बाद इसे डिलीट भी कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र का ट्वीट - फोटो : ट्विटर
दरअसल धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सरकार से प्रार्थना है... किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं... ये दुखद है।' इस ट्वीट को कुछ देर उन्होंने डिलीट कर दिया लेकिन तब तक कई लोगों ने इसका स्क्रीन शॉट ले लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
यूजर का ट्वीट - फोटो : ट्विटर
एक यूजर ने धर्मेंद्र को टैग करते हुए लिखा, 'पंजाबी आइकन धर्मेंद्र देओल ने इस ट्वीट को 13 घंटे पहले ट्वीट किया था। लेकिन फिर डिलीट कर दिया। कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफा नहीं होता।' इस ट्वीट को देख धर्मेंद्र खुद को रोक नहीं पाए।

4 of 5
धर्मेंद्र का ट्वीट - फोटो : ट्विटर
उन्होंने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'आप के ऐसे ही कमेंट्स से दुखी हो कर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था.. जी भर के गाली दे दीजिए आप की खुशी में खुश हूं मैं... हां... अपने किसान भाइयों के लिए... बहुत दुखी हूं... सरकार को जल्दी कोई हल तलाश लेना चाहिए, हमारी किसी की कोई सुनवाई नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल और हेमा मालिनी - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं तो ऐसे में उनके ट्वीट डिलीट करने पर भी कई लोग सवाल खड़े कर रह रहे हैं। 

हॉलीवुड के इस स्टूडियो ने फेंका नया पैंतरा, अगले साल सारी फिल्में थिएटर के साथ आएंगी ओटीटी पर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें