धर्मेंद्र का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं सनी, बॉबी और हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अनोखे तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सनी ने पिता के लिए लिखा, 'हैप्पी बर्थ दे पापा- आई लव यू द मोस्ट।'
सनी देओल के अलावा बॉबी देओल ने भी अपने पिता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर प्यारा पोस्ट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो पापा, आई लव यू।''
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने भी काफी भावुक पोस्ट किया, जिससे साफ जाहिर हो रहा है वह आज भी धर्मेंद्र से कितना प्यार करती हैं। हेमा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '''मेरे सपनों के आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कई साल पहले जब हम पहली बार मिले थे, तब से मैंने तुम्हारा दिल वैसे ही पकड़ रखा है जैसे तुमने मेरा। हम अच्छे और बुरे समय से गुजरे हैं, हमेशा एक साथ रहे हैं, एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार में दृढ़ रहे हैं। मैं आने वाले कई सालों तक आपके आकर्षण से चकित रहने की आशा करती हूं। ईश्वर आपको सदैव अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करें।''