Sharmila Tagore
- फोटो : Social Media
बेगम ऑफ पटौदी और बेगम ऑफ भोपाल जैसे तमगे पाने से पहले शर्मिला टैगोर ने अपनी अदाकारी के दम पर करोड़ों दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। अपनी पहली ही फिल्म से वह सुर्खियों में आना शुरू हो गईं। हिंदी सिनेमा से लेकर बंगाली सिनेमा तक शर्मिला टैगोर ने एक के बाद एक कामयाब फिल्में दीं। वह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्मों में पहली बार बिकिनी पहनी। शर्मिला टैगोर 70 के दशक में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बनीं और अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। आज उनका जन्मदिन है।
B’Day Spl: बिकिनी बेब बनकर धमाका करने वाली शर्मिला टैगोर को इन 10 दमदार किरदारों ने बनाया सुपरस्टार