फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मा प्रोडक्शन के सोशल मीडिया पर दिखा 'भूत...' का असर, इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर की बदली सूरत

Tue, 28 Jan 2020 09:38 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
bhoot - फोटो : social media
धर्मा प्रोडक्शन के सोशल मीडिया पेज पर 27 जनवरी को कुछ नई तब्दीलियां देखने को मिली हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट के प्रोफाइल इमेज और कवर फोटो दोनों ही काले रंग में दिख रहे हैं, इन पर अंग्रेजी में लिखा है, 'द डार्क टाइम्स बिगिन नाउ' यानी कि अंधकार की अब शुरुआत होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
दरअसल धर्मा प्रोडक्शन की पहली हॉरर फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है और यह सब इसी फिल्म के प्रमोशन का एक तरीका है। जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा ट्रेलर या पोस्टर के माध्यम से किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इससे जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें डार्क टाइम के शुरू होने की बात कही कई है। इस वीडियो को प्ले करते हैं इसकी काली स्क्रीन पर धुंधला-धुंधला धुंआ उड़ता हुआ दिखता है। बैकग्राउंड में तेज हॉरर म्यूजिक बजता है और आखिरी में 'डार्क मोड ऑन' लिखा हुआ आता है। 

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
गौरतलब है कि 'भूत: द हॉन्टेड शिप' में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह निर्देशन की दुनिया में कदम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि करण जौहर ने नए साल के मौके पर नेटफ्लिक्स की 'घोस्ट स्टोरीज' में हॉरर फिल्म का निर्देशन किया था लेकिन दर्शकों से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : social media
अब करण किसी भी कीमत पर धर्मा प्रोडक्शन की पहली हॉरर जॉनर की फिल्म के साथ खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। इस वजह से प्रमोशन से लेकर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा जा रहा है।  उल्लेखनीय है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इस साल 'भूत: द हॉन्टेड शिप' के अलावा 'गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल', 'शेरशाह', 'ब्रह्मास्त्र', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' भी दस्तक देने वाली है। 

18वें दिन भी अजय देवगन की 'तानाजी' का जलवा कायम, दीपिका की 'छपाक' जुटा पाई इतने लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें