फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naane Varuven: इस दिन रिलीज होगा 'नाने वरुवेन' का टीजर, 'पोन्नियन सेल्वन' के साथ टकरा सकती है धनुष की फिल्म!

Wed, 14 Sep 2022 11:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
नाने वरुवेन, पोन्नियन सेल्वन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही हैं। एक के बाद एक ज्यादातर फिल्में हिट लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार धनुष और 'नाने सेल्वाराघवन' की फिल्म वरुवेन के टीजर की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। धनुष की इस फिल्म को लेकर अटकलें हैं कि इसकी तारीख 'पोन्नियन सेल्वन' के साथ टकरा सकती है। बता दें कि पिछले कुछ समय से धनुष के फैंस इस फिल्म को लेकर मेकर्स से अपडेट के बारे में जानकारी मांग रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर की तारीख की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

2 of 4
धनुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुछ दिन पहले रिलीज हुई धनुष की फिल्म थिरुचित्रम्बलम काफी अच्छी फिल्म थी। इसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद धनुष एकबार फिर वरुवेन के साथ वापस आ गए हैं। वरुवेन में उनका लुक अभिनेता की पिछली फिल्मों से एकदम अलग नजर आ रहा है। इस फिल्म को सेल्वाराघन द्वारा निर्देशित किया गया है और इसमें धनुष डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टीजर को लेकर भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के टीजर का एक अपडेट भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट में नाने वरुवेन फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में  टीजर और तारीख लिखी गई है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म का टीजर 15 सितंबर को रिलीज होगा। धनुष ने इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म के बैकग्राउंड पर युवान शंकर राजा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में  धनुष फिल्म में हीरो और विलेन दोनों किरदारों को अदा करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगर अटकलें सच होती हैं तो धनुष की फिल्म ऐश्वर्या राय की पोनन्नियन सेल्वन से टकरा सकती है।  पोनन्नियन सेल्वन को मणिरत्नम ने बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें