Dhamaal 4 Day 2 Box office Collection: अजय देवगन स्टारर काॅमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी। क्या शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ? यहां जानिए, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
इंद्र कुमार निर्देशित और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ एक वक्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जब मौजूद फिल्मों को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए पहले दिन दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर पहुंचे। लेकिन क्या यही हाल दूसरे दिन भी रहा? जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘धमाल 4’ ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन
2 of 5
'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ ने दूसरे दिन 8.39 करोड़ रुपये कमाए, यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 22.39 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज देखा जा रहा है।
‘धमाल 4’ के सामने अपनी ही फ्रैंचाइजी फिल्मों से आगे निकलने की चुनौती
फिल्म ‘धमाल 4’ के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि इसे अपनी फ्रैंचाइजी फिल्मों से बेहतर कलेक्शन करना है। बता दें कि फिल्म ‘धमाल’ ने 45.60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। वहीं ‘डबल धमाल’ ने कुल 59.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘टोटल धमाल’ ने 155.67 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। देखना होगा कि इन फिल्मों के कलेक्शन को ‘धमाल 4’ कब तक पार कर पाती है।
‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ हुई पस्त
फिल्म ‘धमाल 4’ के आते ही फिल्म ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में गिरावट नजर आ रही है। इन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। रिलीज के नौंव दिन ‘अल्फा’ ने 92 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 16वें दिन 69 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 15वें दिन 1 करोड़ रुपये इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरे थे।
‘धमाल 4’ की क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी में समुद्री डाकू हैं, एक खजाने के सुराग हैं और कुछ लोग इसकी खोज में निकले हैं। इस पूरी सिचुएशन के साथ फिल्म में कॉमेडी दर्शकों को देखने को मिलती है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। फिल्म में वीएफएक्स का भी जमकर इस्तेमाल किया गया है।