फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘धमाल 4’ की धमाकेदार शुरुआत, ‘अल्फा’ को 50 करोड़ का इंतजार; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Sat, 11 Jul 2026 07:54 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें नई रिलीज ‘धमाल 4’ और ‘अल्फा’ से लेकर ‘वेलकम टू द जंगल’, और 'कॉकटेल 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। जानिए कल शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन की बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को रिलीज हुए 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। इन सबके बीच वेलकम टू द जंगल और कॉकटेल 2 भी सिनेमाघरों में जमी हुई हैं। जानिए कल शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

विज्ञापन

2 of 4
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

‘धमाल 4’ की अच्छी शुरुआत 
अजय देवगन और पुरानी स्टारकास्ट के साथ लौटी ‘धमाल 4’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। शुक्रवार को इसने 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। बता दें कि धमाल फ्रैंचाइजी की पिछली 3 फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

3 of 4
अल्फा - फोटो : एक्स

‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म की कमाई में दिन-ब-दिन गिरावट हो रही है। इसने शुक्रवार को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.10 का हो चुका है। वीकएंड होने के चलते आज और कल में इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- Prakash Raj: प्रकाश राज की मुश्किलें हुईं कम, कोर्ट ने कई वोटर आईडी मामले में दी जमानत

विज्ञापन

4 of 4
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बतौर लीड अक्षय कुमार और बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है। कल शुक्रवार को इसने एक करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 126.05 करोड़ का हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें