फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office: पांचवें दिन रहा 'धमाल 4' का मंगल; इतना किया कलेक्शन; जानिए 100 करोड़ से कितनी दूर?

Tue, 14 Jul 2026 09:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhamaal 4 Box Office Collection: सिनेमाघरों में रिलीज होते ही 'धमाल 4' ने अपना दम दिखाया। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। जानिए फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
धमाल 4 - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज का आज पांचवां दिन है। पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग ली थी। वीकएंड पर इसने शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है। आइए जानते हैं मंगलवार को इसने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
  • इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देखमुख, अंजलि आनंद, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं। 
  • पहले दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन शनिवार को इसने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को इसने सबसे ज्यादा 28.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन घटा और इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए।
Dhamaal 4 Review: खजाने की तलाश में निकली फिल्म, लेकिन कमजोर VFX और फीकी कॉमेडी ने बिगाड़ा खेल; पढ़िए रिव्यू
विज्ञापन

3 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
फिल्म का टोटल कलेक्शन
मंगलवार यानी पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 6.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। अक्सर वीकडे की शुरुआत के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज होती ही है। मगर, 'धमाल 4' की कमाई में कुछ ज्यादा ही गिरावट दर्ज की गई है। इसका टोटल कलेक्शन 80.29 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन से काफी दूर है।

4 of 5
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 
ख्याल रहे कि यह लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है। पहली फिल्म साल 2007 में आई थी। दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' साल 2011 में आई। तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' साल 2019 में रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
कई फिल्मों पर भारी 'धमाल 4'
इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’ के साथ ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ लगी हुई हैं। मगर, दोनों ही फिल्में इसके सामने अच्छी कमाई नहीं कर पा रही हैं। 
‘धमाल 4’ में दिखाया गया है कि समुद्र में खजाने के सुराग हैं। समुद्र में समुद्री डाकू भी हैं। कुछ लोग खजाने की खोज में निकले हैं। इस पूरे सफर में कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें