फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भीड़ के बीच फंसी जाह्नवी संग फैन ने की ऐसी हरकत, बॉडीगार्ड बन गए ईशान

Sat, 23 Jun 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'धड़क' से डेब्यू कर रहे ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद से दोनों एक्टर्स प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं। इसी दौरान दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें फैंस ने जाह्नवी को घेर लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
जाह्नवी और ईशान दोनों मुंबई के जुहू मल्टीप्लेक्स पहुंचे थे। दोनों को साथ देखकर वहां अचानक उनके फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ को देखकर जाह्नवी काफी घबरा गईं। एक फैन ने तो जाह्ववी और ईशान से बार-बार सेल्फी लेने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
ईशान ने उसे सेल्फी के लिए मना कर दिया लेकिन वो फैन नहीं माना और जबरदस्ती सेल्फी लेने लगा। फैन के न मानने पर ईशान गुस्से में आ गए और जाह्नवी को कवर करते हुए किसी तरह गाड़ी तक ले गए। वीडियो में ईशान किसी बॉडीगार्ड की तरह जाह्नवी को प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
इससे पहले बुधवार को ही फिल्म ‘धड़क’ का टाइटल ट्रैक लॉन्च हुआ। जिसे इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। जाह्नवी जहां इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं वहीं ईशान की ये दूसरी फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर इससे पहले ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में नजर आ चुके हैं हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की यह फिल्म काफी चर्चित रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें