ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर आने में अभी दो दिन बचे हैं ऐसे में मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त सफलता दिलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस फिल्म के अभी तक पांच पोस्टर रिलीज हो चुके हैं वहीं अब इस फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
2 of 5
dhadak
इस पोस्टर को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नए पोस्टर में जाह्नवी ईशान की बाहों में है। इस तस्वीर में इन दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है जिसे देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर भी जबरदस्त होगा।
विज्ञापन
3 of 5
dhadak
इससे पहले वाले रिलीज हुए पोस्टर में ईशान और जाह्नवी एक दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आ रहे थे। 'धड़क' फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैैं तो वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान की यह दूसरी फिल्म है।
4 of 5
dhadak
'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है। साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
आपको बता दें, 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से ही जाह्नवी मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ दुबई नहीं गई थीं। 24 फरवरी की रात उनका निधन हो गया था लेकिन जाह्नवी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए मां के निधन के कुछ दिन बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। धड़क पहले 6 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 20 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होगा।