फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों में बनी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट', जाह्नवी और रिंकू की फीस में भी जमीन-आसमान का अंतर

Thu, 19 Jul 2018 11:56 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
धड़क
जाह्नवी कपूर मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं । 'धड़क' 20 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने को तैयार है । 'सैराट' मराठी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक की सबसे सफल फिल्म थी । ऐसे में दर्शको को 'धड़क' और जाह्नवी दोनों से बहुत उम्मीदें हैं । 
विज्ञापन

2 of 9
धड़क
जब 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब सोशल मीडिया यूजर्स को लगा था कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक नहीं बनना चाहिए था । अब जब फिल्म रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बाकी है, उससे पहले 'धड़क' और 'सैराट' की तुलनात्मक रिव्यू कर लिया जाए ।
विज्ञापन

3 of 9
sairat
ट्रेलर
'सैराट' 2016 में रिलीज हुई थी । इसके ट्रेलर को अब तक सिर्फ 6 लाख व्यूज मिले हैं । लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर थी । वहीं 'धड़क' के ट्रेलर देखने के बाद इसे अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे । लेकिन ट्रेलर को अब तक 4.45 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं । 


 

4 of 9
sairat
सैराट बजट 
'सैराट' एक मराठी फिल्म थी इसलिए इसका बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपए था । रीजनल सिनेमा पैसों के मामले हिंदी सिनेमा से काफी पीछे है। लो बजट फिल्म होने के बावजूद रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर ने अपनी एक्टिंग के दम पर इस फिल्म को हिट करवाया था ।

विज्ञापन

5 of 9
Dhadak
धड़क बजट
'सैराट' के मुकाबले 'धड़क' का बजट काफी ज्यादा है । फिल्म 50 करोड़ रुपए में बनी है । साथ ही 20 करोड़ रुपए फिल्म के ऐड और मार्केटिंग पर खर्च किए गए हैं । फिल्म का टोटल बजट 70 करोड़ रुपए है । 
विज्ञापन

6 of 9
Film Sairat
'सैराट' लीड एक्टर्स सैलरी 
'सैराट' मे रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर ने जबरदस्त एक्टिंग की थी । फिल्म के लिए दोनों को 5 लाख रुपए सैलरी दी गई थी । लेकिन उनकी एक्टिंग इतनी कमाल की थी कि फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए थे ।
विज्ञापन

7 of 9
Dhadak
'धड़क' लीड एक्टर्स सैलरी
फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने काम किया है । इस रोल के लिए दोनों को 60 लाख रुपए दिए गए हैं । अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है ।

8 of 9
sairat
'सैराट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'सैराट' मराठी फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ रुपए कमाए थे । महाराष्ट्र के थिएटर हाउसफुल रहने लगे थे । पब्लिक डिमांड पर फिल्म के लेट नाइट शो और सुबह के शो की टाइमिंग बढ़ा दी गई थी । यहां तक कि छोटे शहर और गांव के सिंगल थिएटर तक हाउसफुल थे ।  
विज्ञापन

9 of 9
धड़क
'धड़क' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म क्रिटिक्स की मानें तो श्रीदेवी की बेटी की वजह से 'धड़क' को दर्शकों का प्यार मिलेगा । कहा जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी । लेकिन इससे ज्यादा कर पाई तब ये फिल्म सुपरहिट मानी जाएगी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें