फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:जब श्रीदेवी को बाइक पर बैठा सड़क पर निकल पड़ी थीं जाह्नवी कपूर, गार्ड्स ना होते तो...

Wed, 07 Mar 2018 10:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने मंगलवार को अपना 21वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। 10 दिन पहले जाह्नवी की मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। कपूर खानदान ने साथ मिलकर जाह्नवी का बर्थडे सेलीब्रेट किया। मां के जाने के बाद पहली बार जाह्नवी के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच जाह्नवी और श्रीदेवी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जाह्नवी श्रीदेवी को बाइक पर बैठाकर घुमा रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
यह वीडियो श्रीदेवी के निधन के कुछ दिन पहले का ही है। दरअसल, जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' में बाइक चलाती नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने बाइक चलानी भी सीखी। अपने मुंबई अपार्टमेंट के आस-पास जाह्नवी श्रीदेवी को बैठाकर बाइक चलाती देखी गई थीं।



 

4 of 5
जाह्नवी कपूर
कहा जा रहा है कि फिल्म 'धड़क' में श्रीदेवी को श्रद्धांजली दी जाएगी।  श्रीदेवी को क्रेडिट देते हुए खास धन्यवाद दिया जाएगा। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। मां को बाइक में बैठाकर जाह्नवी दिखाना चाहती थीं कि वो अच्छे से बाइक राइड कर लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
थोड़ी ही दूर जाकर जाह्नवी बाइक सहित गिर गईं। बता दें कि यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने जाह्नवी को सलाह देते हुए कहा था, 'एक मां की तरह मैं भी चाहती हूं कि मेरी बेटी अपने काम को ईमानदारी से करे, मेहनत करे और अपना 100 प्रतिशत दे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें