कंगना रणौत
- फोटो : insta
साउथ vs बॉलीवुड पर किया कमेंट
इस इवेंट में कंगना ने बॉलीवुड फिल्मों की मुकाबले साउथ की फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बारे में भी बात की। कंगना ने कहा, "मैं दक्षिण भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हूं। अगर आप देखें, तो मैंने सबसे पहले हमारे क्षेत्रीय सिनेमा को अच्छा करना चाहिए टॉपिक की शुरुआत की थी। अगर हम सभी (साउथ और बॉलीवुड) एक साथ आकर कुछ करेंगे तो यह होगा कि हम अपनी स्क्रीन्स को हॉलीवुड या अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों से बचा पाएंगे। क्योंकि इटालियन, फ्रेंच, जर्मन और इंग्लिश फिल्म इंडस्ट्री ने अकेले ही सभी इंडस्ट्री को बुरी तरह से प्रभावित कर और इन्हें राख में बदल दिया है। इसलिए, अगर हमें खुद (भारतीय सिनेमा) को बचाना है, तो हमें इन फिल्मों से प्रोटेक्ट करने की जरूरत है। हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए। इसलिए, अगर हम दक्षिण, मलयालम या कन्नड़ या पंजाबी फिल्मों के बारे में बात करते हैं, तो हमें उन्हें प्रमोट करना चाहिए और प्रोत्साहित भी करना चाहिए। अगर हम उन्हें जवाब देने की बात करते हैं, तो हम अपने ही लोगों को जवाब क्यों दें? हमें उन लोगों को जवाब देना चाहिए, जिनसे हम डरते हैं। हमें अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री से डरना चाहिए।"