साथ निभाना साथियां फेम एक्ट्रेस देबोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर बिग बॉस के घर में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। फैंस देबोलीना को बिग बॉस के घर में देखकर खुश हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हुए खुलासे ने सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
2 of 7
देबोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल देबोलीना एक एपीसोड में घर वालों से अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कर रही थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो सिंगल नहीं हैं और घर के बाहर उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है।
विज्ञापन
3 of 7
devoleena bhattacharjee
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में बात करते हुए देबोलीना ने कहा कि जब कोई किसी का ख्याल रखता है, उसकी एहमियत समझता है और उसका सम्मान करता है, तो उसे ही प्यार कहते हैं। और प्यार एक आदत की तरह होता है।
4 of 7
devoleena bhattacharjee
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्वॉयफ्रेंड को लेकर शुरू हुई इस चर्चा ने देबोलीना के फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। उनके फैंस ने तो यहां तक अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि कौन हो सकता है वो लकी पर्सन जिन्हें देबो प्यार करती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
vishal singh
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि हमें विश्वास ही नहीं हो रहा कि देबो किसी की हो चुकी हैं, लेकिन ये उन्होंने खुद कहा है। हमें उम्मीद है कि वो बंदा विशाल सिंह ही हों और कोई नहीं।
विज्ञापन
6 of 7
devoleena bhattacharjee
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि लोकप्रिय टीवी शो 'साथ निभाना साथियां' में देबो और विशाल ने गोपी बहू और जिगर का रोल निभाया था। जिगर यानी विशाल सीरियल में गोपी बहु के देवर थे। लोगों ने देवर भाभी की जोड़ी को ढेर सारा प्यार दिया था और बहुत पसंद करते थे।
वहीं पिछले साल देबो और विशाल की एक मीम भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें विशाल उन्हें किस करते नजर आ रहे थे। उसके साथ रोता हुआ चेहरा बनाकर लिखा हुआ था 'काश सावधान इंडिया देखा होता'। खुद विशाल ने जब इस मीम को शेयर किया था तो देबो भी हंस पड़ी थीं।