फर्स्ट लेडी ऑफ इंडियन सिनेमा कहलाने वाली देविका रानी की आज पुण्यतिथि है। 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में जन्मी देविका ने 9 मार्च 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस दौर में महिलाओं को घर से निकलने नहीं दिया जाता था, देविका ने उस वक्त फिल्म में नायिका बनकर समाज के लिए अलग उदाहरण पेश किया था। देविका रानी ने ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर ले जाने का काम किया था। उनके अभिनय की तुलना ग्रेटा गार्बो से की गई थी इसलिए उन्हें 'इंडियन गार्बो' भी कहा जाता था।