फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदास के 15 साल पूरे, इसी फिल्म के बाद सलमान बन गए थे 'देवदास'

Wed, 12 Jul 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Written by: नेहा खत्री
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख, माधुरी,ऐश्वर्या
2002 में रिलीज हुई शाहरुख खान, माधुरी और ऐश्वर्या की फिल्म देवदास को आज पूरे 15 साल हो गए हैं। फिल्म की ज्य़ादातर कास्ट अपने-अपने रोल के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थे। लीड रोल के लिए पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था। सलमान के रिजेक्ट करने के बाद शाहरुख को ये रोल मिला था। चुन्नीलाल का रोल भी जैकी श्रॉफ से पहले गोविंदा और सैफ अली खान को ऑफर हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 6
ऐश
फिल्म देवदास की शूटिंग से पहले ही ऐश्वर्या और सलमान के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी। इसी दौरान शाहरुख और ऐश की जोड़ी को खासा पसंद किया जाने लगा था। यही बात सलमान को नागवार गुजर रही थी। कुछ सूत्रों की माने तो सलमान को लगने लगा था कि शाहरुख और ऐश के बीच अफेयर चल रहा है। इन सब की वजह से शाहरुख और सलमान के बीच भी गलतफहमियां हो बढ़ने लगीं थी। दोनों की दोस्ती में वहीं से खटास आने लगी थी।
विज्ञापन

3 of 6
एसआरके
फिल्म देवदास का संगीत तैयार करने में करीब 2.5 साल लगे थे। संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार ने कड़ी मेहनत के बाद इसे फाइनल किया था। लगभग हर गाने को मिक्स करने में 8 से 9 टेक लेने पड़े थे।

4 of 6
देवदास
डोला रे डोला की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या के कान के झुमके इतने भारी थे कि उनके कानों से खून निकलने लगा था। लेकिन ऐश ने बिना किसी शिकायत के शूटिंग जारी रखी थी। आप ये जानकर अचंभित रह जाएंगे कि ये गाना लिखने में करीब एक हफ्ता लगा था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
देवदास
देवदास की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड 42 जनरेटर इस्तेमाल किए थे। एक फिल्म के लिए करीब 2 से 3 जनरेटर ही इस्तेमाल किए जाते हैं। यही नहीं क्योंकि ज्यादातर जनरेटर यहां इस्तेमाल हो रहे थे इसलिए मुंबई की कई शादियों में बहुत परेशानियां साममे आईं थी। फिल्म में 2500 लाइटें, 700 लाइट मैन और अनगिनत जूनियर आर्टिस्ट लगे रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी
 देवदास की मेकिंग के दौरान माधुरी प्रेगनेंट थी, लेकिन बाद में यह केवल अफवाह साबित हुई थी। अपने समय की सबसे महंगी फिल्म देवदास में माधुरी की एक-एक कॉस्ट्यूम 15 से 20 लाख तक की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें