Deva First Review: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए। वहीं फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री देखने को मिली। यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म को लेकर दर्शकों का रिव्यू....
विज्ञापन
1 of 5
जानिए देवा को मिला प्रशंसकों का कैसा रिस्पांस
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए। इस फिल्म को मलयामलम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है। देवा एक्शन-थ्रिलर और रिवेंज स्टोरी है। फिल्म को लेकर दर्शकों का रिव्यू....
विज्ञापन
2 of 5
आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है देवा
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसी है फिल्म की कहानी
‘देवा’ में शाहिद का बिल्कुल नया लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर देवा को मिल रहे शुरुआती रिएक्शंस से लगता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर टिक सकती है क्योंकि इसकी कहानी काफी इंटरेस्टिंग और एंटरटेनिंग बताई जा रही है। फिल्म की कहानी एक रिबेल पुलिस ऑफिसर के आसपास घूमती है। इस पुलिस ऑफिसर को एक हाई-प्रोफाइल केस सुलधझाने का काम सौंपा जाता है, जैसे-जैसे वह केस को इन्वेस्टिगेट करता है, वैसे-वैसे धोखे, विश्वासघात और एक खतरनाक साजिश की परतें खुलती जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रशंसकों को पसंद आई पूजा-शाहिद की जोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े की केमेस्ट्री
‘देवा’ में पूजा हेगड़े के साथ शाहिद कपूर की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आ रही है। पूजा का स्क्रीन स्पेस बहुत कम है, लेकिन जितना भी है, उन्होंने अच्छा अभिनय किया है। प्रशंसकों को पसंद आ रही है फिल्म।
जानिए शाहिद की एक्शन फिल्म को मिल रहा है कैसा रिस्पांसौ
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का है रीमेक
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का हिंदी रीमेक है। दोनों ही फिल्मों को रौशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। रोशन ने ‘सैल्यूट’ और ‘कायमकुलम कोचुन्नी’ जैसी कई मलयालम फिल्मों को निर्देशित किया है। बॉबी-संजय ने इसका लेखन किया है। वहीं मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' में पृथ्वीराज सुकुमारन, जयसूर्या और रहमान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।
पुलिस ऑफिसर की भूमिका में शाहिद
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों को पसंद आ रही है देवा
सोशल मीडिया पर देवा को लेकर यूजर्स लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पूजा के करियर की बेस्ट फिल्म', एक और यूजर ने लिखा, 'देवा जरूर देखनी चाहिए'