फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: समकालीन अभिनेता से लेकर पसंदीदा पुलिस फिल्म तक, शाहिद ने फैंस के सवालों के दिए खुलकर जवाब

Thu, 30 Jan 2025 03:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने हाल ही में एक 'आस्क मी एनीथिंग'  सत्र के दौरान अपने फैंस के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
 
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' कल यानी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यही वजह है कि अभिनेता इन दिनों अपनी इस फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच हाल ही में शाहिद ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र का आयोजन किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्मों को लेकर शाहिद कपूर की राय - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद ने बताईं दिलचस्प बातें
इस सत्र के दौरान अभिनेता ने अपने फैंस के साथ दिलचस्प बातचीत की। इस बातचीत में शाहिद ने इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े समकालीन सितारों, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को अपने पसंदीदा अभिनेता के तौर पर चुना। जब एक फैन ने उनसे उनकी पसंदीदा पुलिस फिल्म के बारे में पूछा तो शाहिद ने बिना देर किए अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म 'जंजीर' का नाम लिया।

विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
अभिनेता ने बढ़ाया फैंस का हौसला
अपने फैंस से बात करते हुए शाहिद ने उन्हें प्रेरित भी किया। उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट 'देवा' के बारे में बात करते हुए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की और उन लोगों को उम्मीद न छोड़ने की सलाह दी जो किसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। शाहिद ने सत्र को समाप्त करते हुए लिखा, "ठीक है, अब मुझे जाना होगा। सभी को ढेर सारा प्यार। हमेशा वास्तविक बने रहें और हर दिन को खास बनाएं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।"

4 of 5
शाहिद कपूर के हिसाब से कौन अभिनेत्री हैं अच्छी डांसर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगे शाहिद
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म देवा में पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। इसमें पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत भी सहायक भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवा में नजर आएंगे शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
इस फिल्म में आखिरी बार आए थे नजर
इससे पहले शाहिद कपूर को 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 85.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।  यह फिल्म टिकट खिड़की पर सेमी-हिट साबित हुई थी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें