शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। फिल्म की रिलीज को पांच दिन हो गए हैं। शाहिद की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 31 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के बाद मंगलवार को भी कुछ खास रफ्तार नहीं पकड़ी है। आइए आपको बताते हैं फिल्म 'देवा' के पांचवें दिन की कमाई के बारे में...
विज्ञापन
2 of 4
आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है देवा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा प्रदर्शन
रोशन एंड्रूस के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। देखा जाए तो इसके बजट के मुताबिक यह शुरुआत काफी खराब रही। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 6.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन रविवार को 8.30 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, आज मंगलवार को भी फिल्म ने कुछ खास रफ्तार नहीं पकड़ी है।
विज्ञापन
3 of 4
प्रशंसकों को पसंद आया देवा का टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
पांचवें दिन की इतनी कमाई
शाहिद की 'देवा' ने रिलीज के पांचवें दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अब तक कुल 24.25 करोड़ की कमाई कर पाई है। इस लिहाज से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल रही है। बताते चलें कि फिल्म 'देवा' का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है।
जानिए देवा को मिला प्रशंसकों का कैसा रिस्पांस
- फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्म का रीमेक है 'देवा'
फिल्म 'देवा' मलयालम सिनेमा की साल 2013 में रिलीज फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ का हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन भी रोशन एंड्रूस ने किया था। मगर, हिंदी रीमेक में उन्हें निराशा मिली है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े नजर आई हैं। इसके अलावा कुब्रा सैत, पावेल गुलाटी और प्रवेश राणा जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर स्काई फोर्स से हुई है।