फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deva Collection Day 3: बेहतर नहीं हुई देवा की स्थिति, जानिए तीसरे दिन शाहिद की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Sun, 02 Feb 2025 09:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Deva  Movie Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का आज सिनेमाघरों में तीसरा दिन है। आज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया? कितना कलेक्शन बटोरने में फिल्म ‘देवा’ कामयाब हुई, जानिए। 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 5.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन भी इस आंकड़े से थोड़ा ज्यादा ही यह फिल्म कमा पाई, फिल्म ने दूसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये कमाए। आज फिल्म ‘देवा’ का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा दिन है। तीसरे दिन शाहिद की फिल्म ने कितनी कमाई की, जानिए। 



 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'देवा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीसरे दिन का कलेक्शन 
फिल्म ‘देवा’ की अब तक की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने 17.99 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 6.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर है।

विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

क्या बजट वसूल कर पाएगी फिल्म ‘देवा’
तीन दिनों में जैसा फिल्म ‘देवा’ का परफॉर्मेंस रहा है, उससे नहीं लगता है कि वह अपना बजट आसानी से वसूल कर पाएगी। इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतनी कमाई करने में फिल्म को काफी वक्त लगेगा, जबकि दर्शकों का शाहिद कपूर की फिल्म में रुझान दिन-ब-दिन कम ही होता जा रहा है। शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने 'देवा' से ज्यादा अच्छा कलेक्शन पहले दिन करके दिखाया था। 

4 of 5
फिल्म 'देवा' के एक सीन में शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

क्या है फिल्म ‘देवा’ की कहानी 
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की कहानी की बात की जाए इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर देव के रोल में हैं। विद्रोही स्वभाव के देव के हाथ में एक हाई-प्रोफाइल केस आता है, जिसको उसे सुलझाना है। इस दौरान उसे धोखा भी मिलता है। फिल्म में शाहिद ने खूब एक्शन सींस भी दिए हैं। साथ ही डांस से भी दर्शकों को लुभाने की कोशिश की है। इसके बावजूद फिल्म ‘देवा’ शायद दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। शाहिद कपूर की बाकी फिल्मों के मुकाबले इसका हाल कुछ ज्यादा अच्छा नहीं दिख रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवा फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में ये कलाकार भी आए नजर 
फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े भी नजर आईं, वह फिल्म में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं। फिल्म में पावेल गुलाटी ने भी एक अहम भूमिका निभाई है। ‘देवा’ में प्रवेश राणा, कुबरा सेठ, मनीषा वाघवा जैसे कलाकार भी नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें